ब्रेकिंग
खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ...

भाजपा की जनसंपर्क यात्रा कल से…….

 

बिलासपुर । प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं वैसे वैसे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने जनसंपर्क को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजनों में लग गई है इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी 11 मार्च से जिले के सातों विधानसभा में जनसम्पर्क यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें बिल्हा विधानसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक पेण्ड्रीडीह, झल्फा, मोहभठ्ठा, मुढ़ीपार, तेलसरा, धमनी, चकरभाठा में शामिल होंगे। बिलासपुर विधानसभा में अमर अग्रवाल वार्ड क्र.2 विष्णु नगर, वार्ड क्र.25 सुभाष नगर, वार्ड क्र.21 निराला नगर में शामिल होंगे। बेलतरा विधानसभा में बद्रीधर दीवान मटियारी, मोहरा, सेलर, डगनिया, खैरा, चोरहा देवरी, भाड़ी में शामिल होंगे। कोटा विधानसभा में सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल रतनपुर के वार्ड क्र.02, 03, 04, 05, 06, 07 में शामिल होंगे। मस्तूरी विधानसभा में भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, जनपद अध्यक्ष मस्तूरी देवरीखुर्द, महमंद, बेलटुकरी, कछार, एरमसही, नवागांव, मुड़पार, कौड़िया में शामिल होंगे। मरवाही विधानसभा में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य राजा पाण्डेय, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव करहनी, मालाडांड, बदरौड़ी, पोड़ी, सिवनी, पंडरी, पथर्रा, तखतपुर विधानसभा में विधायक राजू सिंह क्षत्री शामिल होंगे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772