ब्रेकिंग
बिलासपुर: टिकट मिलने पर उज्वला ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, पूजा अर्चना के बाद शुरू किया प्रचार बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...

कांग्रेस की सरकार आने पर मीडिया के लिए लाया जाएगा बिल, अभी मीडिया पर तंत्र हावी है….

https://youtu.be/gxpZUZmQ8Ic
 https://youtu.be/qSOyr1HfZxk
बिलासपुर। मीडिया पर तंत्र हावी है। इसके चलते मीडिया को आज स्वतंत्र तरीके से काम करने में काफी दिक्कतें हो रही है। आलम यह है कि दूसरे शहर में जाने से वो वहां रूक नहीं सकते। ऐसी तमाम तरह की दिक्कतों से मीडिया गुजर रही है। कांग्रेस की सरकार आती है तो मीडिया की स्वतंत्रता के लिए विशेष तौर पर काम किया जाएगा।
ये बातें नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने प्रेस क्लब बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम लोगों की राय जानने के लिए ही धरातल पर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर मीडिया की स्वतंत्रता के लिए बिल लाया जाएगा। अभी मीडिया को काम करने में बहुत दिक्कत हो रही है। पत्रकार कहीं पर जाकर किसी भी शहर में रूक नहीं सकते। वहां कहते हैं आप जाओ प्रतिबंध है। पूरे देश में कश्मीर के बाद छत्तीसगढ़ में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि यहां तंत्र हावी है। मीडिया को काम करने की स्वतंत्रता नहीं है। राजनीतिक तंत्र के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकारिता की भूमिका को दबाया जा रहा है। 
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772