बिलासपुर। इस्लाम धर्म के प्रचारक एवं मुस्लिम धर्मगुरू हजरत अल्लामा अश्शाह सैय्यद मोहम्मद हाशमी और उनके पुत्र हजरत अल्लामा अश्शाह सैय्यद मोहम्मद नूरानी का 11 मार्च को बिलासपुर आगमन होगा। हजरत का संबंध किछौछा शरीफ के मशहूर सूफी खानदान से है।
वाज कमेटी के अध्यक्ष सलीम साहिल अशरफी व मो जस्सास अशरफी ने बताया कि वे प्रसिद्ध सूफी गौस पाक की नस्ल और ख्वाजा गरीब नवाज के शिष्यों में से हैं। वे हजरत मख्दमू अशरफ जो सिम्ना के बादशाह हुआ करते थे लेकिन उन्होंने बादशाहत छोड़कर फकीरी का जीवन अपनाया। उनके जानशीन पुत्रों में से हैं हजरत मख्दमू अशरफ गरीब नवाज के शिष्यों में से है। उनके जनाशीन व उनके पुत्रों ने सूफी संदेश पूरी दुनिया और भारत में पहुंचाने का कार्य 630 वर्ष से जारी रखा है। आपकों बता दें क उनका बिलासपुर आगमन वाज कमेटी बिलासपुर द्वारा आयोजित नौवा सालाना जलसा फैजाने गरीब नवाज में मुख्य वक्ता के रूप में हो रहा है। यहां विश्व प्रसिद्ध मुस्लिम संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह अजमेरी बाबा के बताए सामाजिक कल्याण, साम्प्रादायिक सौहाद्र, विश्व कल्याण व मानवीय जीवन को सफल बनाने के लिए जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इसी उद्देश्य से बिलासपुर वाज कमेटी द्वारा पुलिस ग्राउंड में जलसा फैजान गरीब नवाज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वे संदेश देंगे। इसे सुनने के लिए प्रदेश सहित अन्य प्रदेश से हजारों लोग आएंगे। वाज कमेटी ने बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक श्रवण यंत्रों का उपयोग किया जा रहा है। इस जलसे का प्रचार बीते डेढ़ माह से वाज कमेटी द्वारा किया जा रहा है। कहा जा सकता है यह बिलासपुर का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
Sign in / Join
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें
बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर...
बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान...
बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा
बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के...
खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को
बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ...
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...