ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

शहर मे कई जगह मनाया गया महिला दिवस…

बिलासपुर/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सीपत स्टेशन की महिला कर्मचारियों का हुआ सम्मान

एनटीपीसी सीपत स्टेशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। समूह महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित इस समारोह में सीपत स्टेशन में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीपत स्टेशन प्रमुख असीम कुमार सामंत समूह महाप्रबंधक ने सभी महिला कर्मचारियों का पुष्प् गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यशाला में संकाय के रूप में बिलासपुर से मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं महिला अधिकारों के लिए समर्पित पूर्व सालिसिटर जनरल, श्रीमती फौजिया मिर्जा बिलासपुर शामिल हुई। उन्होंने महिला कर्मचारियों को लिंग भेद एवं कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए जागरूकता विषय पर अपने विचार रखे। महिलाओं को मिलने वाली संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

रेलवे कर्मियों के लिए सेमीनार आयोजित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए महिला सशक्तिकरण भारतीय समाज में महिलाओं की आवश्यकता एवं स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर न्यू रेल क्लब में सेमीनार का आयोजन किया गया। विश्व महिला दिवस जोनल मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलो में अलग-अलग कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। न्यू रेल क्लब आयोजित सेमिनार के मुख्य अतिथि सुनील सिंह सोइन महाप्रबंधक मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रणवीर चैहान प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, डाॅ. सीएन पिपरीकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सचिव महाप्रबंधक, हिमांशु जैन उप महाप्रबंधक (सामान्य) एवं मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ. प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी सहित रेलवे महिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आरपीएफ महिला कर्मचारी उपस्थित थी। सेमिनार में रेलवे के अफसरों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विदर्भ एक्सप्रेस की कमान महिलाओं को सौंपी

नागपुर रेल मंडल के लिये यह एक अहम दिन था, क्योकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा नागपुर से गोंदिया तक गाड़ी संख्या 12105 विदर्भ एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह से महिलाओं को सौंपी गई। महिला दिवस के दिन केवल महिलाओं द्वारा इस गाड़ी को नागपुर से गोंदिया तक संचालित किया गया। इस गाडी में लोको पायलट श्रीमती सुनिता चैधरी तथा सहायक लोको पायलट श्रीमती स्नेरहा सहारे थी। वहीं गार्ड श्रीमती कौशल्या् साहू थी। इस गाड़ी में टिकट चेकिंग स्टाफ, टिकट चेकिंग स्कॉनड, रेल सुरक्षा बल की कमान महिलाओं को सौंपी गई। नागपुर स्टेशन से इस गाड़ी को अपने निर्धारित समय पर अधिकारी तथा कर्मचारीयों द्वारा बड़े हर्षोल्लागस से गोंदिया के लिए गाडी को रवाना किया गया।

समाज कल्याण व सम्मान संकल्प का कार्यक्रम

समाज कल्याण विभाग बिलासपुर एवं सम्मान संकल्प समिति के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी श्रीमती अर्चना झा ने कहा की महिलाओं के हित में पुलिस द्वारा तत्परता से कार्य करने और उत्पीड़ित महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर सीधे पुलिस से संपर्क करने पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। सम्मान संकल्प समिति के अध्यक्ष विजय अरोरा ने तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को शासन के विभिन्न योजनों से लाभ पहुचाने के लिये अधिकारियों से सहयोग की मांग की। अधिवक्ता कुमारी वायला सिंह ने महिलाओं को न्याय प्रणाली में प्रदत्त अधिकारो के अनुसार महिलाओं एवं तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को कार्य करने की आवश्यकता हैं। संयुक्त संचालक समाज कल्याण एच खेलखो ने तृतीय लिंग समुदाय के लोगो को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने की बात कहीं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772