बिलासपुर। कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभागार में महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर पी दयानंद ने महिला कर्मियों को श्रीफल और पेन देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री दयानंद ने कहा कि नारी सशक्तिकरण तभी संभव है, जब पुरुष अपने पूर्वाग्रह त्याग दे। कोई भी देश शक्तिशाली तभी बनता है जब महिलाओं की बराबर भूमिका हो। समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता की और अधिक आवश्यकता है। महिलाओं के लिये कार्यस्थल पर माहौल अच्छा होने से महिलाएं बेहतर प्रदर्शन करती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती फरीहा आलम सिद्दकी ने कहा कि कार्यस्थल में आने के बाद हम महिला नहीं, बल्कि पुरुष कर्मचारियों की तरह ही अधिकारी या कर्मचारी होते हैं। ऐसे में हमें भी बिना किसी अतिरिक्त रियायत के काम करना चाहिये। उन्होंने सभी महिला कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है और देश के निर्माण में बराबरी से भागीदारी कर रही हैं। सम्मान समारोह में श्वेता यादव, प्रतिभा पांडेय, जयश्री वैद्य, सुशीला राजगीर सहित सभी विभागों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।
Sign in / Join
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें
बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर...
बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान...
बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा
बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के...
खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को
बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ...
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...