ब्रेकिंग
बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस... बिलासपुर: उस्लापुर रेलवे स्टेशन को दिया जा रहा है दूसरा उपनगरीय स्टेशन का नया रूप बिलासपुर: सीवरेज में हुई बालक की मौत के मामले को उज्वला कराडे ने पहले उठाया, अब विधानसभा में गूंजी म... बिलासपुर: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ होली मिलन व सम्मान समारोह क... बिलासपुर: सरकारी जमीनों पर बेईमानों की नजर, अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद, क्या कर रहे हैं... बिलासपुर: अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 31 मोबाइल जब्त, झारखण्ड में बेचा करते थे

भाजयुमो की बैठक में 1 बूथ व 20 बूथ विषय पर हुई परिचर्चा, आगामी तिमाही के कार्यक्रमों की दी गई जानकारी….


रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर की बैठक आयोजित हुई। इसमें आगामी तिमाही में संगठन द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मुख्य केन्द्र बिन्दु भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजधानी रायपुर प्रभारी विक्रांत सिंह थे, उनके द्वारा रायपुर के सभी जिला पदाधिकारियों एवं सभी 16 मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को संबोधित किया। वहीं आगामी महीनों में संगठन द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों के विषय में सभी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई।

सह मीडिया प्रभारी राहुल राय ने बताया कि राजेश पाण्डेय एवं विक्रांत सिंह ने 1 बूथ व 20 यूथ विषय से परिचर्चा शुरू की। बैठक में शक्ति केन्द्र संयोजको की बैठक एवं 1 बूथ 20 यूथ में जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के महासम्मेलन विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद 11 से 31 मार्च तक प्रस्तावित आशीर्वाद यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं मंडल के प्रत्येक पदाधिकारी को अपने निवासरत विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण उपस्थिति अनिवार्य रूप से देने को कहा। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में भी जानकारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष के कार्यो की समीक्षा की। बैठक का समापन त्रिपुरा, नागालैंड एवं मेघालय में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में मिठाई बांट कर किया गया। बैठक में भाजपा कोषाध्यक्ष एवं राजधानी रायपुर प्रभारी योगी अग्रवाल, सहप्रभारी कपिल चैहान, जिला महामंत्री द्वय अमित मैशैरी, सचिन मेघानी, उपाध्यक्ष डॉ. उपेन्द्र त्रिवेदी, लखविंदर सिंह, महेन्द्र मुलनकर, मंत्री विशेष शाह, विभोर शुक्ला, राम प्रजापति, कार्यालय प्रभारी मनोज शर्मा, दीपक तन्ना, मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े, राहुल राय, प्रशिक्षण प्रमुख अरूण सोनी, प्रणय तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी अश्वनी विश्वकर्मा, आशीष आहूजा, अमित नत्थानी, स्वाध्याय मंडल के सोनू जैन, अभिषेक गुप्ता, हरिओम साहू, कन्या शक्ति जिला प्रमुख कृतिका जैन, जिला कार्यकारिणी वैभव दुबे, प्रेम तांडी, श्रवण साहू, नासिर खान, तरूण शर्मा, अनूप एवं अपूर्व, मंडल अध्यक्षगण संजय बैद, विशेष विद्रोही, राहुल जैन, बिटटू शर्मा, आलोक शर्मा, राज धीवर, श्रेयांश दास्सानी, विकास तिवारी, केदार धनगर, अंकुर ठाकुर, भोला साहू, हेमलाल भारती, विशाल पाण्डेय, राजू श्रीवास सहित महामंत्रीगण एवं जिले के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772