ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जोगी कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री पर बोला हमला, अस्पतालों की बदहाली के लिए ठहराया जिम्मेदार….

रायपुर। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता और मीडिया समन्वयक संजीव अग्रवाल ने आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित विभाग पर हमला करते हुए कहा है कि जहां एक ओर प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में अव्यवस्था पाई गई है। चिकित्सकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर ये कहते हैं कि डीकेएस हॉस्पिटल में 600 स्टाफ की भर्ती की जाएगी।
संजीव अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सूचना के अधिकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में विभिन्न विभागों में डॉक्टरों के लिए कुल 480 पोस्ट स्वीकृत हैं पर वास्तविक स्थिति में 203 डॉक्टर ही पदस्थ हैं। साथ ही 122 डॉक्टरों की पोस्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर हैं। साथ ही तृतीय श्रेणी के लिए 745 पोस्ट स्वीकृत हैं पर वास्तविक स्थिति 504 हैं और चतुर्थ श्रेणी में 383 पोस्ट स्वीकृत हैं पर वास्तविक स्थिति 278 हैं, जिसके कारण जनता हलाकान है। संजीव ने कहा कि यही स्थिति प्रदेश के लगभग सभी अस्पतालों की है। अंबिकापुर से जगदलपुर और राजनांदगांव से रायपुर हर जिले में शासकीय अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों के पद रिक्त हैं और सरकार उन रिक्त पदों की पूर्ति करने के बजाय नए-नए अस्पताल खोलने में लगी है। क्या यही है सबका साथ सबका विकास। संजीव अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन से पूछा है कि डीकेएस अस्पताल में भर्ती, स्थानीय लोगों के बजाय आउटसोर्सिंग के जरिए क्यों की जा रही है। संजीव अग्रवाल ने प्रदेश की सरकार से डीकेएस अस्पताल के धीमे निर्माण कार्य व उसमें डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों की जर्जर हालत और रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण जनता को होने वाली असुविधा पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772