ब्रेकिंग
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल

जनसंपर्क अभियान यात्रा के संबंध में जिला भाजपा की बैठक हुई, 11 मार्च से प्रदेश में निकलेगी यात्रा….

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक गुरूनानक स्कूल राजा रणजीत सिंह हाॅल दयालबंद में हुई। बैठक में पूरे प्रदेश में 11 से 31 मार्च तक आयोजित जनसंपर्क अभियान यात्रा का जिला आगमन पर की जानी वाली तैयार के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई। वहीं बैठक के समापन पश्चात कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा, नागालैंड एवं मेघालय के चुनाव में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुये जमकर आतिशबाजी की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने होली की बधाई देते हुये कहा कि त्रिपुरा, नागालैंड एवं मेघालय के चुनाव में भाजपा को मिली अपार सफलता यह कांग्रेसमुक्त भारत की ओर एक कदम है। पूरे देश की जनता हमारे साथ खड़ी है। 11 मार्च से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। इसमें हमारे कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे। इसके लिये पहले से रूट तय होगा। उन्होंने कहा कि आजीवन सहयोग निधि अभी चल रहा है, उसे जल्द से जल्द जिले में जमा कर इसका समापन करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि जनसंपर्क यात्रा को गंभीरता से लेना है। इसके लिए आज राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यात्रा के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो, इस हिसाब से विधानसभा में तैयारी करना है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, बबलू सैफुद्दीन, दीपक साहू, गुलशन ऋषि, मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, गोविंद यादव, विजयधर दीवान, शिवमोहन बघेल, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, अश्वनी यादव, युसूफरजा बरकारी, डाॅ.सुनील जायसवाल, मनोहर राज, घनश्याम रात्रे, बी.आर. महोबिया, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, जी रवि कुमार, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, अनिल पाण्डेय, दुर्गासहाय अवस्थी, यदुराम साहू, रामदुलारे कौशले, सतीश द्विवेदी, बांकेबिहारी गुप्ता, कुलदीप सिंह धीरज, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, कन्हैया राठौर, महाराज सिंह नायक, शिवमोहन सिंह खुसरो, रवि मेहर, त्रेतानाथ पाण्डेय सहित पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

सभी सात विधानसभा जीतेंगे

नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क यात्रा करने का निर्णय संगठन ने लिया है। इसी की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। आज बिलासपुर जिले की स्थिति सात के सात विधानसभा सीट जीतने की है। जनता और सरकार के बीच की कड़ी हमारे कार्यकर्ता है, जिन्हें 11 से 31 मार्च तक इस जनसंपर्क यात्रा में शामिल होकर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है।

संगठनात्मक गतिविधियों में जिला आगे

सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियां वर्ष भर चलता रहता है, जिसमें बिलासपुर जिला आगे रहा है। आज जो जीत का जश्न पूरे देश में चल रहा है इसे लगातार जारी रखना है। जनसंपर्क अभियान को पूरी ईमानदारी के साथ कार्यकर्ताओं को पूरा करना है। गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद देश में कांग्रेसमुक्त की ओर संकेत है। पूरे छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें हमारे सरकार की जो उपलब्धि है उसे आम जनता के बीच रखेंगे। इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772