
जांजगीर-चांपा। कोटाडबरी चांपा में संचालित प्रकाश इंडस्ट्रीज में काम के दौरान दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए थे। रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आज उनके शव को वापस लाया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पीआईएल गेट के सामने जमकर हंगामा मचाया। प्रबंधन के मुआवजा व नौकरी के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, प्रकाश इंडस्ट्रीज में काम के दौरान बीते 25 फरवरी की रात दो श्रमिक बुरी तरह झुलस गए थे। इनमें से एक का नाम भुजबल यादव था, जो कोटाडबरी का निवासी थी। वहीं दूसरा भी कोटाडबरी का रहने वाला था। इनकी मौत के बाद आज उनका शव चांपा लाया गया। इस हादसे से नाराज लोगों ने पीआईएल गेट के सामने जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे हंगामा के बाद प्रबंधन ने उचित मुआवजा व नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वे वापस लौटे।