ब्रेकिंग
बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल बिलासपुर: कॉलोनाइजर की मनमानी से परेशान है बीएन सिटी कॉलोनी के रहवासी, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: बिना प्लानिंग के लगे सिग्नलों पर उज्वला कराडे ने उठाई उंगली बिलासपुर/मस्तुरी: केवटाडीह भूतहा गौठान के महिला समूह को गोबर खरीदी के लिए पिछले दो वर्षों से नहीं मि... बिलासपुर: झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बिलासपुर: बदमाशों में बिलासपुर पुलिस का खौफ नहीं, रात में 5 लोगों के ऊपर डंडा और टांगी से हत्या करने...

राष्ट्रमंडल खेलो से निशानेबाजी को हटाया गया तो आपत्ति पेश करेंगेः आईओए……

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को अभी तक 2022 राष्ट्रमंडल खेलो में से निशानेबाजी स्पर्धा को हटाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है लेकिन उसने कहा कि वह आयोजकों से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिये कहेंगे।

ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि निशानेबाजी को बर्मिंघम खेलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जायेगा, हालांकि मीडिया के कुछ वर्ग ने कहा कि अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है।

निशानेबाजी एक वैकल्पिक खेल है और यह प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों में अनिवार्य 10 कोर खेलों में शामिल नहीं है। मेजबान देश वैकल्पिक खेलों-स्पर्धाओं की सूची में सात को शामिल कर सकता है।

निशानेबाजी को किंग्स्टन 1966 में शामिल करने के बाद से एडिनबर्ग 1970 को छोड़कर प्रत्येक राष्ट्रमंडल खेलों में इसका आयोजन होता रहा है। 

भारत राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल रहा है। निशानेबाजी स्पर्धा में सर्वकालिक पदक तालिका में 56 स्वर्ण, 40 रजत और 22 कांस्य लेकर इस समय दूसरे स्थान पर है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772