ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

कांग्रेस कभी इतनी सिकुड़ी हुई नहीं थी जितनी आज हैः मोदी…..

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत को अपनी सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे भय, झूठ और भ्रम पर लोगों को करारा जवाब  दिया और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह एक पार्टी के तौर पर कभी इतनी सिकुड़ी हुई नहीं थी जितनी आज है।

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद यहां भाजपा के नवनिर्मित मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों का पद तो बढ़ जाता है, लेकिन कद घट जाता है। उन्होंने कहा कि इसके उलट कई राज्यों में भाजपा को जीत दिलाने वाले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का कद बढ़ा है। 

मोदी ने कटाक्षों से भरे अपने भाषण में कहा कि उन्होंने हाल में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से कहा था कि कांग्रेस नेता भाग्यशाली हैं, क्योंकि जल्द ही वह कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री के प्रतिरूप (स्पेसिमेन) बन जाएंगे, क्योंकि कर्नाटक में हार के बाद सिर्फ उन्हीं के राज्य में उनकी पार्टी सत्ता में रह जाएगी। कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह की तरफ इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि न तो वह और न ही वे (कांग्रेस) एक-दूसरे को अपना मानते हैं। मोदी ने अमरिंदर के बारे में कहा, वह एक स्वतंत्र फौजी है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों में अलगाव की भावना थी, लेकिन उनकी सरकार ने इस भावना को खत्म करने के लिए काफी काम किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले चार साल में पूर्वोत्तर राज्यों में जितनी रातें बिताई हैं, उतनी रातें तो उससे पहले के तमाम सालों में नहीं बिताई होंगी।

कई मुद्दों पर विपक्ष की ओर से अपनी सरकार की आलोचना का हवाला देते हुए मोदी ने कहा, भय, झूठ और भ्रम फैलाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने वोटों के जरिए इनका जवाब दे दिया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772