ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

बिलासपुर के भैया सबसे बड़े भू-माफियाः शैलेष पाण्डेय, भाजपा पर जमकर साधा निशाना…..

बिलासपुर। भाजपा ने बीते 14 सालों में छत्तीसगढ़ राज्य को देश के सबसे गरीब राज्यांे की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। राज्य में पिछले दो वर्षों में लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च किये गए, लेकिन अभी भी लगभग 5.5 लाख बच्चे कुपोषित है और न जाने कितने बच्चे मर जाते है।

ये बातें कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और नेता और अफसर मालामाल हो रहे हैं। बिलासपुर के भैया तो सबसे बड़े भू माफिया हो गए है। सरकार योजनाओं का कितना लाभ दे पा रही है जनता को यह कह पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि लोक सुराज, ग्राम सुराज एक ढोंग है। आपका साहेब। किसी की कोई सुनता नहीं है। कुपोषित बच्चों के प्रति आपकी सरकार संवेदनशील नहीं है, जो मंत्री है वो किसी काम की नहीं है। क्या देखकर आप मंत्री बनाते है। ये नेता जो सिर्फ अपनी जेबें भरने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि आपको और आपके नेताओ को बस अपने आप से मतलब है। जनता की कोई अहमियत नहीं है। चुनाव तो आपका प्रबंधन है लोकतंत्र नहीं है। आपकी सरकार गरीबांे की सरकार नहीं है। आदिवासी, किसान, व्यापारी, महिलाएं, बेरोजगार युवा सभी दुखी है। आपकी जवाबदेही बनती है लेकिन जवाब है नही आपके पास। उन्होंने कहा कि रमन सरकार ने प्रदेश से विकास के नाम पर हरियाली का शोषण किया है। बिलासपुर में पिछले वर्ष 50 डिग्री तापमान हो गया था। न जाने कितने पक्षी मर गए होंगे। सड़के भी न बनी अभी तक और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। घटिया निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ भी काट डाले न राहगीरों को राहत है। ग्लोबल वार्मिंग एक बड़ा चिन्तनीय विषय है। पानी की कमी लगातार होती जा रही है। नदिया अपमानित और सूख रही है। भैया जी बस शराब बेच रहे है और गुड़ाखू खा रहे है। शहर को नरक बना दिया है। नरक निगम ने किसी के प्रति कोई संवेदनशीलता नही है। हरियाली के दुश्मन हो गयी है सरकार। पर्यावरण विभाग लाचार है नीतियों से।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772