अकलतरा क्षेत्र के ग्राम मधुवा में उल्टी-दस्त का कहर, 70 से ज्यादा लोग प्रभावित, 21 को किया गया रेफर….

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मधुवा में संक्रमण के चलते उल्टी दस्त से 70 से ज्यादा लोग ग्रस्त होेने की खबर से स्वास्थ विभाग का आमला हरकत में आया। वहीं गांव में शिविर लगाकर मरीजो का उपचार किया गया। गंभीर रूप से बीमार 21 लोगों को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य कंेन्द्र में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह ग्राम मधुवा के वार्ड नंबर 7 एवं 11 के कई लोगो को उल्टी दस्त की शिकायत होेने लगी। कुछ देर बाद ग्राम के अन्य वार्डाे से भी उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इसकी सूचना बीएमओ डाॅ. श्रीकेश गुप्ता एवं वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सीपी सिंह को दी गई। उल्टी दस्त की सूचना पर अकलतरा, बलौदा, पामगढ़ एवं सीपत से स्वास्थ विभाग के अमले ने गा्रम मधुवा पहुंचकर शिविर लगाकर ग्रामवासियो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात सामान्य रूप से बीमार लोगो को ईलाज के लिए ग्राम पोड़ी दल्हा के प्राथमिक स्वस्थय केन्द्र में भेजा गया। पीड़ितो ने बताया कि गा्रम में स्थापित किया गये हैडपंपो के नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव नहीं किया जाता, जिसकी वजह से हैंडपम्पो से निकलने वाला पानी प्रदूषित हो गया है। विगत एक माह से ग्राम के मुख्य तालाब का पानी सूख जाने के कारण ग्राम के ही डबरी तालाब में निस्तारी के लिए ग्रामवासी निर्भर हैं। डबरी तालाब में ग्राम के नालियो का पानी एवं कुछ घरो के सेप्टीक टैंक का पानी आकर मिलता है, जिसकी वजह से डबरी तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है एवं डबरी तालाब के बाजू में ही स्थित हैंडपंप से पेयजल का निस्तार गा्रम के वार्डवासी करते है। ग्रीष्मकाल के शुरूआत में ही पेयजल की यह स्थिति है तो आने वाले समय में भगवान ही ग्रामवासियों का भाग्यविधाता होगा ऐसा लग रहा है। सर्वाधिक दुखद स्थति यह है कि क्षेत्र में आकास्मिक चिकित्सा के आवश्यकता पड़ने पर वाहन का कोई व्यवस्था नही है। अकलतरा एव बलौदा सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में संजीवनी 108 वाहन कई दिनों से बिगड़ी खड़ी हुई है। आज भी ग्राम मधुवा के उल्टी दस्त से पीड़ित लोगो को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लाने के लिए जांजगीर एवं पामगढ़ 108 वाहन का उपयोग किया गया। जिसके चलते मरीजो को सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र पहुचानंे में काफी देरी हुई। इतना ही नहीं 30 बिस्तरो वाले सामुदायिक स्वस्थय केन्द्र में बेड उपलब्ध नही होने के चलते कई मरीजों को बरामदेें में ंस्थित बेंच एवं टेबलो में लेटाकर उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अजय उराॅव एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहम्मद ईमरान खान द्वारा सामुदायिक स्वस्थय केन्द्र पहुचकर पीड़ितो का हाल चाल पुछकर डाॅक्टरो से ईलाज के सबंध में जानकारी ली गई।
ये हैं गंभीर मरीज, जिन्हें रेफर किया गया
गंभीर रूप से पीड़ित कुमारी राजेश्वरी प्रधान, मनबोंध प्रधान, नेहा प्रधान, भूषण प्रधान, शिवशंकर प्रधान, संतोषी प्रधान, गायत्री बाई, शैल बाई, शैल देवी, आसुतोष कुमार, श्रीमती कुसुम, श्रीमती उर्मिला, श्रीमती पीली बाई, द्वारिका प्रसाद, श्रीमती सुकरिता, झरोका, पुनिराम, बल्लीराम मंगल राम, गिरिजा एवं अजय प्रधान सहीत 21 लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
अक्सर मुख्यालय से गायब रहते हैं जिम्मेदार
शासन द्वारा हैंडपंप के रखरखव के लिए लोक स्वास्थ एवं यांत्रिकी विभाग को करोड़ों रूपए की राशि प्रतिवर्ष कराई जाती है तथा अनुविभागीय कार्यालय स्थापित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में अभियंता एवं हैंडपंप मेंकेनिक पदस्थ है, किन्तु इसे क्षेत्र का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि अनुविभागीय अधिकारी से लेकर अधिकांश अभियंता एव कर्मचारी मुख्यालय में ही नहीं रहते है। वे सैरसपाटे के रूप में कार्यालय आते है और शासन से प्राप्त राशि के बंदरबांट मे जुट जाते है।