ब्रेकिंग
बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय...

अब बीपीएल सर्वे सूची में नहीं होने के बावजूद जरूरतमंदों को मिलेगा पेंशन, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा की हुई बैठक……

बिलासपुर। जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय बिलासपुर में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने कहा कुछ ग्रामीण गरीब जनता का किसी कारण से बीपीएल सर्वे सूची में नाम नहीं आने से वे विभिन्न प्रकार के पेंशन का लाभ नहीं ले पाते थे जबकि उन्हें नितांत आवश्यक होता है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उन्हें भी वृद्धावस्था, परित्यक्ता, विधवा पेंशन देने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओ से आह्वान किया। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में 11 से 31 मार्च तक जनसंपर्क यात्रा लोकसुराज अभियान के माध्यम से की जानी है। उन्होंने यात्रा में कार्यकर्ताओ की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बड़ी जवाबदारी है कि वे सभी जातियों को जोड़े तथा संगठन में अपनी सुदृढ़ता दिखाएं। प्रत्येक मंडल, बूथ में बैठक लेकर मोर्चा को सशक्त बनाएं। बैठक में रजनीश सिंह, अश्वनी यादव, संतोष वर्मा, रज्जू मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772