ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

आप के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस अपने बूते भाजपा को नहीं दे सकती पटखनी, इसलिए बसपा से मांग रही साथ……

बिलासपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत के हसदेव जन पदयात्रा समापन के दौरान पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बसपा से सहयोग मांगा था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संकेत ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को पदयात्रा के बाद जमीनी हकीकत का एहसास हो गया है। कांग्रेस अकेले अपने बूते भाजपा को पटखनी नहीं दे सकती। इसीलिए कांग्रेस अब बसपा और क्षेत्रीय दलों से सहयोग के लिए मिन्नते कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने 15 साल पहले इनको सत्ता से बेदखल किया था लेकिन इस बार विपक्ष के लायक भी नही बचेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की छटपटाहट बता रही है कि सत्ता के लिए किसी भी समझौते से गुरेज नही है। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को छतीसगढ़ के सवा करोड़ जनता को एक ईमानदार विकल्प देने आम आदमी के राष्ट्रीय नायक अरविंद केजरीवाल रायपुर की शंखनाद सभा में 90 सीटों में चुनाव लड़ने का ऐलान करेंगे और पार्टी ने इमानदार छवि वाले प्रदेश में कार्यरत अलग अलग सामाजिक संगठन, पत्रकारिता, विधि, चिकित्सा व अपने अपने क्षेत्र के अग्रणी और एनजीओ के लोगों की सूची बनाई है, जिन्हें विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने उतारा जाएगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. संकेत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसान अन्नदाता के धान को 2600 प्रति किवंटल लेना, बिजली की दर को कम करना, स्वास्थ्य सेवा को हर वर्ग के लोगांे के लिये लगभग निःशुल्क करना व साथ ही हर हाथ को योग्यतानुसार काम देना पार्टी का मुख्य एजेंडा रहेगा। आम आदमी पार्टी बूथ स्तर तक अपने वालेंटियर की तैनाती कर चुकी है जो छत्तीसगढ़ का अब नई राजनैतिक पौध के लिए तैयार है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772