लिपिक संघ को मुख्यमंत्री का आश्वसन
रायपुर। छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व विधानसभा की। वहीं मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह से मुलाकात कर लिपिक वेतन विसंगति निराकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर लिपिक वेतनमान सुधार एवं चार स्तरीय वेतनमान को लेकर लगातार शासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। छग मंत्रालय का ऐतिहासिक घेराव करके लिपिक संघ ने अपनी ताकत भी शासन को दिखा दी है। इसी कड़ी में सोमवार को विधानसभा सत्र के मध्य संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रांताध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेत्रत्व में मुख्यमंत्री से मिला और प्रदेश भर के लिपिकों की पीड़ा से उनको अवगत कराया। साथ ही सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने की दशा में लिपिको में आक्रोश उत्पन्न होने के चलते मंत्रालय महानदी भवन का घेराव किया गया। इस जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। पूरी वार्ता उपरांत मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने मांग जायज है तथा निराकरण शीघ्र होने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में चन्द्रिका सिंह प्रांताध्यक्ष, रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री, हेमंत बघेल सम्भगीय अध्यक्ष बिलासपुर, सुरेन्द्र ठाकुर जिलाध्यक्ष कांकेर, मनोज वैष्णव जिला सचिव कांकेर एवं प्रदीप शर्मा जिला सचिव बिलासपुर शामिल थे।