बिलासपुर। बेर तोड़ने के विवाद में चार लोगों ने मिलकर एक परिवार के चार लोगों को पीटा। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरापियो के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी सहदेव साहू किसान है। 25 फरवरी को उसका पुत्र करण साहू पास में लगे बेर को तोड़ रहा था। इस पर फोटोबाई ने मना करते हुए गाली गलौच करते हुए उसे तांगी के बेट से पिटाई कर दी। इतने में रहस सूर्यवंशी ने आकर उसका हाथ पकड़ लिया था। इस दौरान करण की मां मंगलीन बाई व शीला ने बीच बचाव किया, लेकिन देवी सिंह ने शीला की पिटाई कर दी। इसके बाद आज सुबह 7 बजे सहदेव का पुत्र किशन साहू ने रहस सूर्यवंशी के बड़े पुत्र रोहित साहू से विवाद के संबंध में बात कर ही रहा था कि कि रोहित मारपीट करने अमादा हो गया। इस पर किशन की मां मंगलीन बाई व शीला बाई आकर समझाइश दे रही थी, तभी रोहित के पिता रहस सूर्यवंशी, उसका भाई देवी सिंह व फोटोबाई ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। मारपीट से सभी को चोटें आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।