ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

चार लोगों ने महिला को जलती हुई लकड़ी से पीटा……

बिलासपुर। गाली-गलौच करने से मना करने पर चार लोगों ने मिलकर एक महिला की जलती हुई लकड़ी से पिटाई कर दी। वहीं बीच बचाव करने पहुंची अन्य महिला के साथ भी उन्होंने मारपीट की। कोटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कोटा निवासी चैतीबाई साहू 48 पति प्रदीप कुमार बीते 22 फरवरी की रात 8.15 बजे अपने घर में बहू व पुत्री नीनी साहू के साथ थी। इसी दौरान बस्ती के गोलू साहू, राजकुमार साहू, अशोक साहू व द्वारिका साहू शराब के नशे में धुत होकर आए और गाली गलौच करने लगे। उन्हें गाली गलौच करने से मना करने पर चारों ने मिलकर चैतीबाई की जलती हुई लकड़ी से पिटाई कर दी। वहीं बीच बचाव करने आई मानसी साहू से भी मारपीट की गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772