ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सुलभ बनवाने के बहाने बेशकीमती शासकीय जमीन पर कब्जे की चल रही थी साजिश, कलेक्टर ने निर्माण को कराया बंद…..

http://cgwall.com/wp-content/uploads/2018/02/IMG-20180225-WA0012-300x169.jpg

 

बिलासपुर। कलेक्टर ने स्मृति वन की जमीन पर बनाए जा रहेे सुलभ शौचालय को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। वहीं कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने तोरवा पुलिस चैकी के पीछे किए गड्ढे को पटवा दिया है। मौके से पाटलीपुत्र सांस्कृतिक समिति के बोर्ड को हटाकर तहसील प्रशासन ने कलेक्टर के आदेश का बोर्ड लगवा दिया है। जिला प्रशासन के इस कार्रवाई से बेजाकब्जा करने वालों के मंसूबे में पानी फिर गया है।

आपकों बता दंे कि साल भर पहले तोरवा पुलिस सहायता केन्द्र के पास समृति वन में पौधरोपण किया गया था। पौधों को वारवेट्स तार से घेराव किया गया। इसके पहले पाटलीपुत्र सांस्कृतिक समिति का बड़ा सा बोर्ड भी लगाया गया था। बोर्ड को लेकर बहुत दिनों तक विरोध हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पाटलीपुत्र समिति के संरक्षण में हरियाली का विकास किया जाएगा। इसलिए बोर्ड लगाया गया है। इधर, पौधरोपण के करीब 6 महीने बाद पुलिस सहायता केन्द्र के पीछे अरपा ग्रीन बेल्ट में सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण शुरू हो गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि निगम और कलेक्टर कार्यालय से एनओसी मिलने के बाद सुलभ काम्पलेक्स बनाया जा रहा है, जबकि छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि समिति को किसी भी सरकारी सस्थान से एनओसी नहीं मिली है। ऐसे में इस मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल निर्माण को बंद करा दिया है। वहीं जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा तहसीलदार नारायण गबेल की अगुवाई में राजस्व अमले ने मौके पर पहुचकर बनाए गए गड्ढों को पाट दिया। वहीं मौके पर कलेक्टर आदेश का बोर्ड भी लगाया गया है। बोर्ड में स्पष्ट लिखा है कि खसरा नंबर 993/1 शासकीय जमीन है। इस जमीन पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या निर्माण होने पर कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी के निर्देश पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

तहसीलदार नारायण गबेल ने बताया कि स्मृति वन का खसरा नम्बर 993/1 है, जो सरकारी जमीन है। कलेक्टर के आदेश पर मौके पर प्रशासन ने सूचना बोर्ड लगाया है। जानकारी मिल रही थी कि जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जबकि ऐसा करना दण्डनीय अपराध है। मौके पर निर्माण कार्य होना पाया गया है। स्थगन आदेश दिए जाने के बाद गड्ढों को बंद कर दिया गया है। आदेश का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समिति के मंसूबों पर फिरा पानी

कलेक्टर के आदेश के बाद पाटलीपुत्र समिति के मंसूबों पर पानी फिर गया है। मामले को अब दबाने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी मिल रही है कि समिति के अध्यक्ष सुलभ काम्पलेक्स के लिए अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रहे हैं। फिलहाल कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद निर्माण की अनुमति मिलना नामुमकिन है।

जमीन पर कब्जा करने का हो रहा था प्रयास

पटवारी रिकार्ड के अनुसार खसरा नम्बर 993/1 क सरकारी जमीन है। रिकार्ड में खसरा नम्बर 993 में झाड़ और जंगल है। ग्रीन बेल्ट का हिस्सा है। लेकिन रसूखदारों ने सुलभ काम्पलेक्स का सहारा लेकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया । लेकिन जिला प्रशासन ने मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772