ब्रेकिंग
बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय... बिलासपुर: भारतीय किसान संघ की चेतावनी के बाद एक्शन में आया बैंक प्रबंधन बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस...

स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, किम्स में चल रहा इलाज……


बिलासपुर। चाय पीने के लिए बाइक से रेलवे स्टेशन जाने घर से निकलना एक युवक को महंगा पड़ गया। रास्ते में शिव टाकीज के पास स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दी। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए किम्स  में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार बिलासपुर के करबला निवासी दीपक देवांगन (19) पिता अशोक को बीते 23 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक चाय पीने की तलब हुई। ऐसे में उसने रेलवे स्टेशन जाकर चाय पीने का मन बनाया और अपनी बाइक लेकर रात को ही वह निकल गया। दीपक शिव टाकीज के पास पहुंचा ही था कि स्कार्पियो क्रमांक सीजी 10 एमए 1227 ने उसे ठोकर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे सहित शरीर में गंभीर चोटें आई है। उसे इलाज के लिए किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772