डाॅ. महंत की हसदेव जन पदयात्रा का देवरी गांव में समापन, दिग्गज कांग्रेसियों ने की शिरकत
जांजगीर-चांपा। महाशिवरात्रि के दिन 14 फरवरी से शुरु हुई डॉ. महंत की हसदेव जनयात्रा का समापन देवरी गांव में हुआ। डॉ. महंत का काफिला नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत केरा गांव पहुंचा और छत्तीसगढ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया और पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के साथ पार्टी के कई विधायक और नेताओ ने शिरकत की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत की कोरिया से 350 किलोमीटर की हसदेव जन पदयात्रा का समापन केरा के देवरी गांव मे हुआ। इस कार्यक्रम मे पीएल पूनिया, भुपेश बघेल के साथ शिव डहरिया, मोतीलाल डहरिया, कवासी लकामा, रविंद्र चैबे, सत्यनारायण शर्मा, जय सिंह, चुन्नीलाल साहू, महंत रामसुंदर दास के साथ कई दिग्गज नेता पहुंचे। डाॅ. चरणदास महंत ने अपने पदयात्रा को प्रदेश के किसान और जनता के उपर हो रहे अत्याचार को जानने और समझने के लिए किया गया प्रयास बताया। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार ने जनता के साथ छलावा किया है, जबकि उद्योगपतियांे का सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की कथनी और करनी को समझ गई है। जनता आने वाले समय मे सरकार को उखाड फेंकने के लिए तैयार है। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि डाॅ. चरणदास महंत ने हसदेव नदी की परिक्रमा कर प्रदेश की संस्कृति को बचाने का प्रयास किया है। उन्हांेने 11 दिनो की यात्रा कर हसदेव नदी को बचाने के लिए क्या प्रयास हो सकता है उस पर चिंता जताई है। पूर्वजांे ने अपने प्रयास से बांघ बनाई और किसानों को मदद दिलाने का प्रयास किया, लेकिन राज्य और केंद्र सरकार ने उद्योगपतियो के हाथ नदियो को बेच दिया है और अडानी अँबानी को आगे बढाया है। उन्हांेने कहा कि तेजी से प्रदेश के जल, जंगल और जमीन बर्वाद किया गया है, इसके कारण अब हाथी और वन्य जीव जंगल छोड कर शहर मे आ रहे है, जो सबसे बडी चिंता बन गई है। उन्हांेने कहा कि पामगढ विधानसभा के लोग हाथी पर सवार होते आए हैं लेकिन रमन सिंह हाथियो को मरवाना शुरु कर दिया है। इसलिए अब बसपा कार्यकर्ताआंे को कांग्रेस में आकर भाजपा को उखाड फेंकने का आवाह्न किया।
पदयात्रा करना कांग्रेस की परंपरा
पीएल पुनिया ने कहा कि डाॅ. चरणदास महंत द्वारा की गई हसदेव जनयात्रा से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। अब ये पदयात्रा कांग्रेस की परंपरा बन गई है। राहुल गांधी ने देश के कई राज्यो मेें पदयात्रा की है। किसी भी दूसरी राजनितिक पार्टियांे ने इस तरह कोई यात्रा नही की है। जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्या से रुबरु होना कांग्रेस की परंपरा बन गई है। पुनिया ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रिश्वतखोरी व कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के बजट भाषण की आलोचना करते हुए रंगराजन कमेटी की रिपोर्ट को बताया कि छत्तीसगढ सबसे गरीब प्रदेश है और इससे उद्योगपती ही आगे बढे है। उन्होंने मुख्यमंत्री की विदेशयात्रा पर सवाल उठाते हुए किसी विदेशी उद्योगपतियो द्वारा प्रदेश में उद्योग स्थापित नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो प्रदेश में उद्योग स्थापित होगे। स्थानीय लोगांे को नौकरी मिलेगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नेताओं में एकजुटता होने का दावा किया और कार्यकर्ताओ से भी एकजुट होकर राहुल गांधी के प्रतिनिधि को जीताने का आह्वान किया।