
केन्द्र ने फेस मास्क और हैण्ड सेनिटाइजर की बढती मांग को पूरा करने के लिए उनका अधिकतम खुदरा मूल्य तय किया, डिस्टीलरी और चीनी मिले हैण्ड सेनिटाइजर का उत्पादन बढाएंगी।
केन्द्र सरकार ने तीन परतों वाले फेस मास्क का खुदरा मूल्य 16 रुपए प्रति मास्क तय कर दिया है। यह मूल्य तीस जून तक लागू रहेगा। फेस मास्क निर्माताओं से सलाह करने के बाद इस प्रकार के मास्क की यह दर तय की गई है। इससे फेस मास्क की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
21 मार्च को उपभोक्ता मामलो के मंत्रालय ने दो परतों वाले फेस मास्क की अधिकतम खुदरा दर आठ रुपए और तीन परतों वाले सर्जिकल मास्क की दर दस रुपए प्रति मास्क अधिसूचित की थी। फेस मास्क और सैनिटाइजर की पर्याप्त मात्रा मेंआपूर्ति के प्रयास किये जा रहे हैं।