भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के बयान को किया खारिज
बिलासपुर। शहर में एकबार फिर से भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री रामदेव कुमावत व घनश्याम कौशिक ने संयुक्त बयान जारी कर डाॅ. मनीष राॅय को भाजपा का सदस्य नहीं होना बताया था। इसका खंडन करते हुए आज मीडिया के समक्ष डाॅ. मनीष राॅय ने खुद को भाजपा का आजीवन सदस्य बताया।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह बिलासपुर के लिए दुर्भाग्य की बात है, जो इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। यहां आपस में समन्वय की कमी। उन्होंने कहा कि जिले में कौन भाजपा का सदस्य है और आरएसएस का अंग है इन्हें यह भी पता नहीं है। इसके चलते उन्होंने डाॅ. मनीष राय के खिलाफ इतना बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि वे भाजपा के आजीवन सदस्य है। उनकी सदस्य संख्या 105860709है। इसकी जांच भी करवा लें। उन्होंने कहा है कि वैधानिक कार्रवाई की जाएगी तो मैं हर तरह की कार्रवाई के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति एक घर में सीमित होकर रह गई है। मेरी सक्रियता को देख इस तरह साजिश रची जा रही। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। उल्लेखनीय है जिस तरह आज डाॅ. मनीष राॅय का बयान आया और इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य ने बयानबाजी की थी, उससे शहर में भाजपा तमाशा बनकर रह गई है।