
बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत ने अपने संयंत्र में स्थापित अत्याधुनिक व पूर्णतः आटोमेटिक मशीनों के जरिए फ्लाईएश का निर्माण कर उसे खुले बाजार में बेचना प्रारंभ कर दिया है। प्लांट में प्रतिदिन एक लाख ईंटों का उत्पादन किया जा रहा है। यहां की मशीनों से निर्मित ईंटे 75 kg/Cm2 की मजबूती के साथ बाजार में उपलब्ध है। बताया गया है इस ईंट में टूट-फूट की संभावना नहीं है। पारंपरिक लाल ईंटों के बजाय फ्लाईएश ईंटों का उपयोग पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। इसकी प्रमुख वजह इन ईंटों के उत्पादन में कृषि कार्यों के लिए अत्यंत उपजाउ मिट्टी का उपयोग नहीं होता। सभी राॅ मटेरियल व ब्रिक्स जांच पूर्ण विकसित लैब में की जाती है। यह ईंट भारत मानक ब्यूरो 1/4 आईएसआई 1/2 के सभी मापदंडों को पूरा करता है। एनटीपीसी सीपत की आटोमेटिक मशीन से निर्मित ईंटे पहली बार खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इससे पहले यहां निर्मित ईंटे खुद के उपयोग में लाई जाती थी। एनटीपीसी सीपत प्लांट तथा टाउनशिप के निर्माण में पूर्णतया फ्लाईएश ईंटों का ही उपयोग किया गया है। एनटीपीसी सीपत की इस प्रयास से राख के उपयोग को भी बढ़ावा मिला है।