ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

बिलासपुर-जांजगीर एनएच 49 पर चार घंटे थम गए वाहनों के पहिए….

वाहनों की लंगी लंबी कतार, परेशान होते रहे वाहन चालक, सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
जांजगीर-चांपा। शुक्रवार की सुबह एक परिवार के लिए बहुत ही दुखद था। बाइक पर सवार होकर अकलतरा जा रहे पिता-पुत्र को एक ट्रक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध पिता की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर, लगातार हो रही दुर्घटना से नाराज लोगों ने बिलासपुर-जांजगीर एनएच क्रमांक 49 पर चार घंटे चक्काजाम पर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद किसी तरह उनका गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम नरियरा निवासी जीतराम निर्मलकर (32) अपने पिता प्यारेलाल (65) के साथ बाइक से अकलतरा जा रहा था। करीब 9 बजे दोनों केएसके महानदी पावर कंपनी गेट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सड़क दुर्घटना में वृद्ध प्यारेलाल मौके पर ही भगवान को प्यारे हो गए। वहीं जीतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस को काॅल कर बुलाया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इधर, लगातार हो रही दुर्घटना से नाराज होकर लोगों ने बिलासपुर-जांजगीर एनएच क्रमांक 49 पर चक्काजाम कर दिया। आपकों बता दें कि एनएच होने के कारण इस पर चैबीसों घंटे वाहनों का दबाव रहता है। वहीं दो पहिया, चार पहिया सहित भारी वाहन इस मार्ग से फर्राटे भरते रहते हैं। एनएच जाम होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे। मामले की सूचना पर जांजगीर एसडीएम अजय उरांव सहित आला अधिकारी व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाइश दी। मान-मनौव्वल का दौर चार घंटे तक चलता रहा। किसी तरह नाराज लोगों का गुस्सा शांत हुआ। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को शासन की ओर से प्रदाय 25 हजार रुपए मुआवजा के तौर पर प्रदान किया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772