ब्रेकिंग
खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ...

छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मेला व परिचर्चा का भव्य आयोजन……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति रक्षार्थ एवं नारी सशक्तिकरण के लिए एक दिवसीय छत्तीसगढ़ी व्यंजन, मेला व परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान वैवाहिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। पहले सत्र में श्रीमती हर्षिता पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में नारी शक्ति विधिक जागरूकता परिचर्चा एवं सम्मान समारोह होगा। अध्यक्षता श्रीमती भारती किरण शर्मा करेंगी। इसमें विशिष्ट अतिथि डाॅ. विनय पाठक, राघवेन्द्र दुबे होंगे। दूसरे सत्र में अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य छत्तीसगढ़ व्यंजन मेले का शुभारंभ होगा। इस सत्र में विप्र सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें अतिविशिष्ट अतिथि बद्रीधर दीवान, किशोर राय, द्वारकेश पाण्डेय, तिलक राज सलूजा, रमन दुबे, संजय दुबे होंगे। अध्यक्षता योगेश तिवारी करेंगे। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसके मुख्य अतिथि शैलेष पाण्डेय होंगे। अति विशिष्ट अतिथि अर्जुन तिवारी, बसंत शर्मा, डाॅ. विनोद तिवारी, डाॅ. संजना तिवारी, श्रीमती उपासना पाण्डेय, विजय पाण्डेय, शिवा मिश्रा होंगे। अध्यक्षता योगेश तिवारी करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज नारी प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा तिवारी, सुनीता तिवारी, अचला तिवारी, अलका तिवारी, शशि द्विवेदी, अंजनी शर्मा, उर्मिला शर्मा, राजेश्वरी मिश्रा, दिव्या पाण्डेय, प्राची तिवारी, ज्योति तिवारी, सुषमा पाठक, छाया तिवारी, गीता तिवारी, संध्या तिवारी, अंजू पाण्डेय, प्रभा दुबे, वनमाला तिवारी, सरोज शास्त्री, शोभा दुबे, सविता पाण्डेय, काजल तिवारी, मधु, सुनीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ की महिलाएं व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश समन्वयक सजल तिवारी, प्रदेश सचिव भावेश शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार तिवारी व मनीष मिश्रा कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772