राजस्थान। शनिवार तडक़े के सवाई माधोपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में 20 लोगो की मौंत हो गई। घटना के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। खबरों के मुताबिक सवारियों से भरी एक बस बनास नदी में गिर गई। घटना में करीब 20 लोगों की मौत की हो गई और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक सुबह 7 बजे सवाईमाधोपुर से लालसोट के लिए रवाना हुई एक निजी बनास नदी में गिर गई। नदी में पानी भरे होने के वजह से डूबने से 20 लोगों की मौत हो गई।
ये हादसा सवाईमाधोपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ है। जानकारी के अनुसार बस में करीब 40-45 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी और 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबरों के अनुसार खराब दृश्यता के कारण तेज रफ्तार बस पर नियंत्रण पाने में चालक के असफल रहने के कारण हादसा हुआ। वहीं जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक राहत एवं बचाव कार्य का ले रहे हैं जायजा ले रहें। इसके साथ राहत कार्यों और बचाव दल की टीम घटना स्थल पर मुस्तैद है।…….(सोर्स- गूगल )