ब्रेकिंग
बिलासपुर: टिकट मिलने पर उज्वला ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, पूजा अर्चना के बाद शुरू किया प्रचार बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार चरम परः डाॅ. गुप्ता….

 आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता मीडिया से हुए रूबरू
बिलासपुर। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश झूठ बोल रहे हैं। हमारे विधायकों और मंत्रियों के साथ मारपीट हुई है। बावजूद इसके न तो विधायक की रिपोर्ट लिखी गई और ना ही मंत्रियों की। केंद्र सरकार के इशारे पर थाने में मुख्य सचिव की शिकायतों को लिखा गया और देर रात एक जनप्रतिनिधि को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
ये बातें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता ने बुधवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि हमने अन्ना हजारे का इस्तेमाल नहीं किया है। वहीं कुमार विश्वास के आरोप को भी एक सिरे से नकारते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के धन से चलती है,  किसी के लेनदेन से नहीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर भी निशाना साधा। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। बावजूद इसके यहां के लोग बहुत गरीब हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुपोषण के आंकड़े दिल दहलाने वाले हैं। जगह-जगह सड़कों की हालत को देखकर समझा जा सकता है कि यहां पिछले 15 सालों में सरकार ने कुछ भी नहीं किया। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी का प्रयास है छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो। दो दिवसीय प्रवास पर आने का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद करना  और हर लेवल पर पार्टी को मजबूत बनाना है। एक सवाल के जवाब में डॉ. गुप्ता ने कहा कि हमने अन्ना हजारे का इस्तेमाल नहीं किया। आंदोलन में भाग लिया था। उनकी विचारधारा से आम आदमी पार्टी प्रभावित है। उन्हीं के विचारधाराओं को लेकर दिल्ली में सरकार बनी। एक दिन ऐसा भी आएगा कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि अन्ना हजारे फिर से एक आंदोलन करने वाले हैं। हम उनके आंदोलन का स्वागत करते हैं। क्योंकि वह देश के ईमानदार व्यक्तियों में से एक हैं। हमारे आराध्य हैं। 
पंकज गुप्ता देंगे जवाब
कुमार विश्वास ने आरोप लगाया है कि राज्यसभा सांसद बनने के लिए दोस्ती तीन करोड़ रुपए के लेन देन हुए हैं। इस सवाल पर  डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि क्योंकि यह सवाल मुझसे जुड़ा है, इसलिए मैं इसका जवाब नहीं दूंगा। इसका जवाब राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता देंगे। पंकज गुप्ता ने कहा कुमार विश्वास झूठ बोल रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इस प्रकार की संस्कृित का चलन नहीं है। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास इस प्रकार के आरोप किसके इशारे पर लगा रहे हैं इस बात की भी जानकारी नहीं है। दिल्ली सरकार की योजनाओं का डॉक्टर सुशील गुप्ता ने जमकर बखान किया। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी बातों को रखा।
अंशु प्रकाश के साथ नहीं हुई मारपीट
पत्रकारों के सवाल पर डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट नहीं हुई है। उन्हें बुलाया गया था। देरी से आए। जानकारी मांगी गई कि आखिर क्या कारण है कि 3 महीने पहले के आदेश को आज तक लागू नहीं किया गया। डॉ. गुप्ता ने बताया दिल्ली सरकार ने आदेश दिया था कि अब पीले राशनकार्ड धारियों को घर पहुंच राशन की सुविधा दी जाएगी। बावजूद इसके अंशु प्रकाश ने आदेश पर अमल नहीं किया। इसलिए उन्हें आवास बुलाया गया। योजना पर चर्चा के बाद अंशु प्रकाश सीएम आवास से बाहर निकले। बाद में जानकारी मिली कि उन्होंने थाने में आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री के खिलाफ मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह देश का कैसा कानून है कि एक जनप्रतिनिधि को रात को ही पुलिस गिरफ्तार करती है। सामान्य कैदियों की तरह व्यवहार करती हैै। 
रिपोर्ट दर्ज कराने में केंद्र सरकार का हाथ
डॉ. गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री और विधायकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने में केंद्रीय सरकार का हाथ है। क्योंकि दिल्ली की सरकार उपराज्यपाल और केंद्र के इशारे पर चलती है। क्योंकि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से परेशान हो चुकी है। योजनाएं सफल तरीके से लागू किए जा रहे हैं। दिल्ली की जनता बहुत खुश है इस बात से परेशान होकर केंद्र ने अंशु प्रकाश को मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया है। पंकज गुप्ता और डॉक्टर सुशील गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक कुपोषण के आंकड़े सामने आए हैं। हालात बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में जनता दुखी है और सरकार खुश है। शर्म करने वाली बात है यहां का बजट दिल्ली के बजट से बहुत अधिक है। बावजूद इसके कुपोषित बच्चों की संख्या शर्मसार करने वाली है। दोनों नेताओं ने कहा यहां आधारभूत संरचनाओं का समुचित विकास नहीं किया गया है। यदि जनता का सहयोग मिला छत्तीसगढ़ में भी जल जंगल जमीन की हिफाजत की जाएगी। किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2600 दिया जाएगा। अतिरिक्त बोनस का भुगतान किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में दिल्ली की तरह 10000 या उससे अधिक किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क रहेंगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के संयोजक संकेत ठाकुर और बिलासपुर लोकसभा के अध्यक्ष जसबीर गुंबर भी मौजूद थे।
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772