वेतन निकलने बिलासपुर गया था शिक्षक, वापस लौटा तो गायब मिला 50 हजार रुपए, चोरों ने पर की वेतन की रकम
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलतरा निवासी योगेश्वर प्रसाद कश्यप गांव के ही मिडिल स्कूल में शिक्षक है।आज सुबह वह वेतन का पैसा निकालने बिलासपुर कलेक्टोरेट शाखा एसबीआई गया था। वहां वेतन की रकम 50 हजार रुपए निकलने के बाद उसे एक हैंड बैग में रखा। सभी नोट 500-500 के थे। वह दोपहर 12.30 बजे की बस पर सवार होकर वापस घर लौटा। घर आकर जब उसने अपना बैग टटोला तो उसके पैसे गायब थे। वहीं बैग का एक हिस्सा कटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने रकम पार कर दिया था। उसने थाना जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।