बिलासपुर। मोहल्ले में हुड़दंग कर रहे कुछ लोगों का विरोध करना पुलिस को महंगा पड़ गया। चार लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार अभिषेक यादव पुलिस विभाग में है। बीती रात वह अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब 12.30 बजे कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे। उनकी शोरगुल और गाली गलौच सुनकर अभिषेक की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर जाकर चंगेजी यादव, मगत सिंह, रवि व पप्पू को समझाइश दी, लेकिन उसकी बात सुनकर सभी का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। सबने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। अभिषेक ने जब शोर मचाई, तो मोहल्ले के कुछ लोग बीच बचाव करने आए। लेकिन लोगांे को आते देख सभी एक्टिवा व बाइक छोड़कर भाग निकले। इधर, मारपीट से अभिषेक को चोटें आई है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।