ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की बात……

मतदान केंद्रों में 20 जवानों के गठन पर दिया विशेष रूप से जोर

जांजगीर-चांपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश सभी जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। उन्होंने मतदान केंद्रों में 20 जवानों के गठन पर विशेष जोर दिया। इस नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से समीक्षा करते हुए उन्होंने जल्दी फरवरी के अंतिम तक पूरी टीम तैयार करने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है मिशन 2018 की तैयरी में भाजपा छग युद्धस्तर पर जुट गई है। वहीं भाजपा अपने संगठनात्मक संरचना को बढ़ाने में सभी माध्यमो का उपयोग कर रही है। आधुनिकता व तकनीक की ओर बढ़ती हुई भारतीय जनता पार्टी अपने अनुषांगिक मोर्चा व प्रकोष्ठों को भी इनमें दक्ष करते जा रही है, जिससे आगामी चुनावों में सोशल मीडिया के द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हो सके। भाजपा के इस सोच को जमीन पर उतारने का कार्य आईटी सेल के द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वीडियो क्रांफेसिंग हुई। जांजगीर के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में आईटी सेल के सहयोग से भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा के पदाधिकारी इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू महंत ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने सभी जिलाध्यक्षो व उनकी टीम को बधाई भी दिया कि वे लगातार छग के युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बेहतर तालमेल व टीम वर्क से लक्ष्य प्राप्त होने की बात कही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की पूरी कमान आईटी सेल के जिला संयोजक अभिमन्यु राठौर ने संभाली थी। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र देवांगन, स्वच्छता प्रकल्प के जिला संयोजक करण भाटिया भी शामिल हुए।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772