नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी का आज निधन हो गया। उनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले के छोटी काठू नाम के छोटे से गांव में हुआ था।
भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी जोशी कुछ दिनों से बीमार थे और चार दिसम्बर को उन्हें जयपुर से लाकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
जोशी 81 वर्ष के थे। उनका 27 मार्च 1936 को राजस्थान में जन्म हुआ। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्री हैं।
जोशी 28 जुलाई 2009 से 17 जून 2014 के दौरान उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। वह उत्तराखंड और मेघालय के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे।