ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

राबड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी …….

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई आपराधिक मामलों में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद पार्टी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को आज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य से जहां बाहर कर दिया वहीं, उनकी पत्नी हेना शहाब को इसमें शामिल कर लिया है। 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं विधान परिषद के सदस्य एस.एम. कमर आलम ने यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के 83 सदस्यों की सूची जारी की। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लालू प्रसाद यादव को अध्यक्ष जबकि राबड़ी देवी, रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी, मो. इलियास हुसैन और मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह एस.एम. कमर आलम को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

नवगठित कार्यकारिणी में कांति सिंह, जय प्रकाश नारायण यादव, विद्यासागर निषाद, ललित यादव, आलोक मेहता, सर्वजीत पासवान, भोला यादव और रणविजय सिंह को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। वहीं, कुमकुम राय, जनार्दन पासवान (झारखंड) , हर्षवर्द्धन सिंह, संजय कुमार (दिल्ली), सी.अजय नंदा (केरल), नसीम खान (उत्तर प्रदेश) , रविन्द्र सिंह, मो. इकबाल (महाराष्ट्र) और अन्नू चाको (केरल) को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772