ब्रेकिंग
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल

सिन्हा बोले, मैं भाजपा नहीं छोडूंगा, पार्टी चाहे तो मुझे हटा सकती है …..

मध्यप्रदेश । बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे, लेकिन पार्टी चाहे तो उन्हें निकाल सकती है। पार्टी के विरोध में लगातार बयानबाजी करने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने यहां मीडिया को बताया कि मेरा आंदोलन किसी व्यक्ति और पार्टी के खिलाफ नहीं है। मेरा विरोध नीतियों के खिलाफ है। मैं पार्टी का सदस्य हूं। मैं पार्टी नहीं छोडूंगा। पार्टी चाहे तो मुझे हटा सकती है।

अपने द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय मंच के संबंध में उन्होंने बताया कि यह एक गैर-राजनीतिक संगठन है। इसमें विभिन्न पार्टी के सदस्य सहित पूर्व मंत्री और सांसद शामिल हैं। सिन्हा ने कहा कि यह एक आंदोलन है, जो देश के किसानों एवं बेरोजगारों के साथ है। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के राष्ट्रीय मंच में शामिल होने के विषय में उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है, जिसका वे समय आने पर खुलासा करेंगे।

सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह देश की जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है, जिससे देश में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में भय का माहौल है। देश की जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। अलग मानसिकता रखने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण भाजपा ही नहीं, बल्कि देश में भय का माहौल है।

सिन्हा ने बताया कि देश का नागरिक होना भाजपा का सदस्य होने से ऊपर है। देश के नागरिक होने के कारण मैं किसानों की लड़ाई लड़ रहा हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली और भोपाल में बैठे लोग किसानों की जमीनी स्थिति और दशा से अनजान हैं।

ऐसा लगता है कि देश में किसानों की किसी को चिंता ही नहीं है। सिन्हा ने कहा कि सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में बेरोजगारी, शिक्षा और किसानों की समस्या का उल्लेख किया गया है। यह समस्या एक दिन में तो उत्पन्न नहीं हुई है। इसका साफ अर्थ है कि गत तीन वर्षो में सरकार इन मुद्दों पर विफल रही है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में एनटीपीसी के पावर प्लांट के खिलाफ धरना दे रहे किसानों के साथ प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार किया है। प्रशासन की कार्रवाई का जवाब हम देंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार भी दोषी है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772