ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

आशा भोंसले को राष्ट्रीय स्मृति पुरस्कार…..

 

टी सुब्बारामी रेड्डी फाउंडेशन बॉलीवुड और पाश्र्व गायिका आशा भोंसले को यश चोपड़ा राष्ट्रीय स्मृति पुरस्कार 2017 देकर सम्मानित करेगा। फाउंडेशन ने इससे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर, बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

यहां जारी एक वक्तव्य के मुताबिक श्री सुब्बारामी ने इस पुरस्कार के लिए गठित जूरी सदस्यों बोनी कपूर, मधु भंडारकर, हनी ईरानी और पद्मीनी कोल्हापुरे के साथ कल मुंबई में एक बैठक की और आशा भोंसले को यह पुरस्कार देने की घोषणा की।

आशा ताई के नाम से लोकप्रिय इस गायिका का नाम संगीत इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। केंद्र सरकार ने 2000 में आशा ताई को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण देकर सम्मानित किया था।

आशा ताई को यह पुरस्कार 16 फरवरी को मुंबई में होने वाले एक शानदार समारोह में दिया जाएगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव और लता मंगेशकर उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में फिल्म कलाकार अमिताभ, शाहरुख, आमीर खान, श्रीदेवी, जयाप्रदा और अन्य लोग भी शामिल होंगे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772