बिलासपुर। आज निगम प्रशासन द्वारा चलाए गए पॉलीथिन जब्त अभियान से शनिचरी बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर एक दुकान से 240 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।
आज निगम प्रशासन ने नगर में पॉलीथिन जब्त अभियान चलाया। सबसे पहले श्याम टॉकिज के सामने स्थित राजकुमार परफ्यूम की दुकान पर छापा मारा गया। मौके पर दुकान में रखी करीब 240 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया और संचालक को चेतावनी दी कि अगर दोबारा प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचते नजर आए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन की अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई लोग अपनी अपनी दुकानों पर बंद कर भाग खड़े हुए। मौके पर अधिकारी प्रमिल शर्मा ,संतोष शर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।