ब्रेकिंग
बिलासपुर: टिकट मिलने पर उज्वला ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, पूजा अर्चना के बाद शुरू किया प्रचार बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...

अवैध वसूली में दो पुलिस स्टाफ निलंबित…..

बिलासपुर  / अवैध वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने बिल्हा थाना के ए.एस.आई.और होमगार्ड के एक सैनिक को निलंबित कर दिया है। एसपी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है । कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा है।

अति. पुलिस अधीक्षक अर्चना झा  ने कार्रवाई की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आरिफ़ एच. शेख़ ने कार्यभार संभालते ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में कोई शिकायत आई, तो सीधे कार्यवाही  किया जाएगा। बिल्हा थाना में तैनात एएसआई राजपूत और  होमगार्ड  सैनिक विवेक शास्त्री ने निर्देशों की धज्जियां  उड़ाते हुए  अवैध वसूली बंद नहीं की। दोनों के बारे में एसपी के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर दिया गया है। झा ने बताया कि जांच  आगे भी चल रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होगा। उन्होने कहा, यह अभियान जारी रहेगा, जहां  भी कोई कर्मचारी व अधिकारी वसूली करते पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी  कार्रवाई होगी। उन्होंने  बताया कि खाकी को दागदार करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर एसपी की पैनी नजर रहेगी । 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772