ब्रेकिंग
बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय...

डीएमएफ की राशि का खेती के लिए करेंगे बेहतर उपयोग :मुख्यमंत्री

 
शीतगृह, एग्रो प्लांट एवं मंडी की आवश्यकताओं के अनुरूप दी जाएगी मदद: मुख्यमंत्री
छग युवा प्रगतिशील किसान संघ का सम्मेलन 


दुर्ग /डीएमएफ की राशि का खेती के लिए हम बेहतर उपयोग करेंगे। इसकी मदद से खेती के लिए जरूरी अधोसंरचना निर्माण के साथ ही अन्य जरूरतों के लिए भी उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सम्मेलन के अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान के साथ ही किसानों को विभिन्न फसलों के उत्पादन के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शीतगृह एवं मंडी की किसान की जरूरतों के लिए कार्य किया जाएगा। 

श्री बघेल ने कहा कि प्रगतिशील किसान इस संबंध में बहुत अच्छा माध्यम बनते हैं। जब वे उद्यम करते हैं, नये प्रयोग करते हैं तो किसान उनसे उत्साहित होते हैं। हम खेती में आय बढ़ाने प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम किसानों की हर संभव मदद करेंगे। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से किसान भाई तरक्की करेंगे। नालों के रिचार्ज किए जाने से भूमिगत जल को बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। पानी की पर्याप्तता से किसानी के विकास के लिए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एग्रो मेला आयोजन के लिए संघ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि  कार्यशाला में किसानों को नई जानकारी मिली होगी और आपसी अनुभवों के आदान प्रदान से उनका अनुभव भी समृद्ध हुआ होगा। उन्होंने कहा कि खेती जैसे विषय में निरंतर अनुभवों का लाभ लेते हुए किसान बेहतर से बेहतर आर्थिक आय हासिल कर सकते हैं। हम ऐसे प्रयत्न कर रहे हैं जिससे प्रगतिशील किसानों को लाभ मिलेगा और उनके उत्पाद को बेहतर मूल्य मिले। 
 



पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772