ब्रेकिंग
बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय... बिलासपुर: भारतीय किसान संघ की चेतावनी के बाद एक्शन में आया बैंक प्रबंधन बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस...

भूपेन्द्र सवन्नी का कांग्रेस सरकार पर निशाना: कहा- कानून व्यवस्था लचर, अपराध का बोलबाला

बिलासपुर। प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार और पुलिस तंत्र की विफलता पर सरकार को इस दिशा में सक्रियता के साथ प्रयास कर कानून व्यवस्था बनाये रखने की नसीहत दी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि गत दिनों रायपुर चंगोराभांठा में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या और लूटपाट की घटना और बिलासपुर में पाश कॉलोनी में एक समाचार पत्र के संपादक के घर हुई चोरी की घटना इसके ताजा उदाहरण है। छत्तीसगढ़ के भोले-भाले पीड़ित नागरिकों की रिपोर्ट आरक्षी केन्द्रों में सीधे दर्ज नही की जाती, जब तक इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से नही की जाती। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन दिनों प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है और आमजनों के सुरक्षा इंतजाम अनियंत्रित हो गई है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है प्रदेश की राजधानी सहित अन्य स्थानों में हत्या लूट बलात्कार आदि के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक प्रतिशोध के लिए पुलिस को झोंक दिया है। प्रदेश सरकार अपनी जीत की वाहवाही लूटने और सत्ता की खुमारी में आम जनता के दुख दर्द को भूल गई है। उन्होंने कहा कि जिन मामलों की जॉच हो चुकी है उन मामलों में भी प्रदेश सरकार गड़े मुर्दे उखाड़ कर फिर से जॉच के नाम पर एसआईटी का गठन कर रही है और जनता में भ्रम फैलाने में मशगुल है। इस प्रकार सरकार जनता में भ्रम फैलाकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले आम जनता की सुरक्षा व कानून व्यवस्था का उचित रूप से पालन कर जनता को राहत प्रदान करें।



पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772