
सूरजपुर (विष्णु कसेरा ) :-गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर शहीद जवानों को शुक्रवार को ब्लॉक काँग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा रख कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही 2 मिनट का मौन भी धारण किया। इस दौरान मुख्यरूप से जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विन्देश्वर शरण सिंह देव (विंकी बाबा) उपस्थित थे। उन्होंने इस मामले को लेकर कहा कि देश मे आज इस हमले से भय का माहौल है। जिस पर अब आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। साथ ही उन्होंने शहीदों के परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की, जिस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्विनी सिंह व शहर काँग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी ने भी अपनी संवेदनाए व्यक्त की, साथ ही घटना की पुरजोर निंदा करते हुए सरकार से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की, सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिंह देव, ब्लाक अध्यक्ष अश्विनी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, कालीचरण अग्रवाल, जफ़र हैदर, अजय अग्रवाल, विनय मिश्रा, आशीष यादव, शरद सिंह, अविनाश यादव, शक्ति ठाकुर, नैतिक अग्रवाल, अनुराग डालमिया, आकाश साहू, नीरज तायल, बिहारी कुलदीप, मो.इस्तियाक, विजय सिंह, रेहान, कमलेश यादव, लालू, लोकेश गोस्वामी, अफरोज अंसारी, विकाश साहू, सलीम चिश्ती, अफरोज खान, राजेश साहू, गोविन्द सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।