देवनगर में धान के भंडारण के लिए नहीं है व्यवस्था,लग गई हैं वाहनों की लंबी कतार,नित्य बन रही है तनाव की स्थिति

सूरजपुर( विष्णु कसेरा )-जिले के देवनगर स्थित धान संग्रहण केंद्र में धान का उठाव न होने से पूरे देवनगर में वाहनों की लंबी कतार लग गई है और भंडारण केंद्र के समीप आवागमन में हो रही परेशानी के कारण नित्य तनाव उत्पन्न हो रहे हैं।
गौरतलब है कि देवनगर में धान के भंडारण क के लिए जो मैदान तय किया गया है। वहां अब तक 3 लाख क्विंटल से भी अधिक धान का भंडारण किया जा चुका है। जबकि 1 लाख क्विंटल से भी अधिक धान भंडारण केंद्र में परिवहन के लिए लोड कर दिया गया है। यहां भंडारण के लिए मैदान में जगह न बचने के कारण परिवहन में लगी वाहन सड़क किनारे खड़ी हो गई हैं, देवनगर में 50 से भी अधिक ट्रकों की लंबी कतार ने आवागमन को भी बाधित कर दिया है। परिणाम स्वरूप हर घंटे 2 घंटे में वाहन मालिकों और चालकों से इन धान लोड वाहनों को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती है। समय रहते यह विवाद खत्म नहीं किया गया। तो किसी भी वक्त आगजनी या बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भंडारण के लिए सुनिश्चित की गई जमीन में नई मिट्टी होने के कारण वाहन यहां फस जा रही हैं और वाहन मालिकों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।
धान परिवहन कार्य में लगे वाहन चालकों ने बताया कि अभी भी क्षेत्र में 4 लाख क्विंटल धान का भंडारण होना बाकी है, ऐसी स्थिति में देवनगर भंडारण केंद्र में जगह नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। समिति को चाहिए कि देव नगर की बजाय बसदेई या अन्य स्थानों पर भंडारण की व्यवस्था बनाए।