ब्रेकिंग
बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय... बिलासपुर: भारतीय किसान संघ की चेतावनी के बाद एक्शन में आया बैंक प्रबंधन बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस...

रेलवे मज़दूर संघ का 2 दिवसीय अधिवेशन संपन्न

बिलासपुर। भारतीय रेलवे मज़दूर संघ का 2 दिवसीय अधिवेशन  बीते दिन 9 एवं 10 फरवरी  को  रतलाम में सम्पन हुआ  अधिवेशन का  उदघाटन, केंद्रीय मंत्री  थावर चंद्र गहलोत  ने किया , भारतीय  रेल्वे मजदूर संघ के सफर पर लिखित पुस्तक का विमोचन भी  मंत्री  द्वारा किया गया ,अतिथियों का स्वागत रतलाम चेतन विधायक कश्यप   के द्वारा किया गया , कर्मचारियों को   उदयराव पटवर्धन  कर्मचारी संघ बी एम एस के द्वारा वर्तमान समय मे कर्मचारियों की समस्या के लिए जिमेदार इंटुक एवम सीटू को ठहराया गया,  बीएमएस  कार्यसमिति की सदस्य श्रीमंती राधा मोघे केन्द्रीय सदस्य बीएमएस  के द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे गए ।                                                                                                                                         

10 फरवरी को कार्यकारिणी के द्वारा निम्न प्रस्ताव  रेल को भ्रष्टाचार  मुक्त करना,  रेलवे के ग़ैरनियामित कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, केंद्रीय कर्मचारियों को सामूहिक बीमा का लाभ बढ़ाना ,रेल कर्मचारियों को सेवाकाल में पाँच समयबद्ध पदों उन्नति प्रदान करना ,नई पेंशन को रद्द करते हुए ccs/पेंशन  नियम 1972 को बहाल करने के लिए संघर्ष करते रहना पास करते हुए रेलवे बोर्ड में भेजने के लिए सहमति बनाई गई/
 

भविष्य के लिए  निम्न संघर्ष के बिंदु  तय किये गए-              

रेल्वे को शून्य भ्रष्टाचार पर लाना,संघ के लोकतान्त्रिक अधिकारो पर रेल्वे बोर्ड लगाए गए प्रतिबंधों को हटाना , आयकर की सीमा को 8 लाख करना, समस्त   रेल कर्मचारियों को  पुरानी पेंशन के दायरे मे लाना ,रनिंग भत्ता , ईंटेंशिव बोनस नई दरो को घोषित करना ,केन्द्रीय कर्मचारी समूहिक बीमा योजना का लाभ बढ़ाना , भत्तो को 01.01.2016से प्रभावी करा कर बकाया का भुगतान , उदपदकता बोनस को न्यूनतम  बेसिक के आधार पर निर्धारित करना एम ए सी पी के तहत वेरी गुड के बेंचमार्क को समाप्त करना ,12 घंटे की डयूटी रोस्टर को समाप्त करना ,  ट्रेक्मेंटेनर को तकनीकी कर्मचारी घोषित करना ,सभी “ ग” श्रेणी के कर्मचारियों को 5400/ ग्रेड पे तक पदौनतित  चेनल  बनाना ,21वर्ष से अधिक आयु के पुत्र को पास की सुबिधा प्रदान करना , टेकनीशियन 3एवं 2 को मर्ज करना ,24000/ नून्त्म वेतन  निर्धारित करना ,फिटमेंट  फॉर्मूला 7वे वेतन आयौग मे 3.42 करना वार्षिक वेतन वृद्धि  दर को 5% करना , हाउस भत्ते की दरो को 15%,25%एवं 30% निर्धारित करना ,समयवद्ध प्रमोशन को पूरे सेवा काल मे कम से कम 5 करना ।               

अधिवेशन के दौरान  उत्तर रेल्वे मेंस यूनियन(ए आइ आर एफ) की पदाधिकारी  सीमा कुमारी त्यागी   के द्वारा   संघ की सदस्यता ली गई ,  भारतीय रेल्वे मजदूर संघ की नव गठित कार्य करिणी मे कार्य समिति सदस्य के पद का दायित्व सीमा  को दिया गया ,   नीलेश धोक को जोन से राष्ट्रीय स्तर पर डिप्टी जनरल सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।              

 बिलासपुर जोन से  कमलेश सिंह जोनल कोषाध्यक्ष   के नेतृत्व  में प्रोम्पी सिंह  सह ज़ोनल कोषाधिकारी , विवेकानंद चन्द्र मंडल  सचिव , पी के नगायाच मण्डल अध्यक्ष और विजय कश्यप कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष  , मिथिलेश यादव सचिव अनुपपुर शाखा ; संतोष कुमार सिंह  सचिव बैकुठपुर , संजय शर्मा  अध्यक्ष  मेकिनिकल  शाखा  एवं अन्य  शाखा पादाधिकरियों के द्वारा भाग लिया गया। 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772