
बिलासपुर/जिस रफ्तार से भारत में टेक्नॉलोजी का विस्तार हो रहा है उसी गती से अपराध करने के तरीके विकसित हो रहे है। भारतीय सरकार पहले ही साइबर क्राइम को लेकर जनता को चेता चुकी है। इसका दुषपरिणाम देखने को भी मिल रहा है। ताजा मामला उस्लापुर अल्का एवेन्यु का है जहां NMDC से रिटायर्ड प्रयाग दत्त दीक्षित के अकाउंट से बदमाशों ने करीब 48 हजार रुपए पर हाथ साफ कर लिया।
घटना रविवार की है। पीड़ित ने बताया कि दोपहर के वक्त नंबर 6204090233 से कॉल। बातचीत में उसने मेरे से सारी जानकारी लेकर 47994 रूपए अज्ञात शख्स द्वारा धोखा देकर खर्च कर लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी ने कहा कि मुम्बई मेन शाखा से बोल रहा हूं आप का कुछ पैसा आपके अकाउंट मे ट्रांसफर करने हेतु आप अपने मोबाईल पर आये OTP को बताये जिससे मेरे द्वारा उन्हे बताया गया।