ब्रेकिंग
बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय...

आनंदीबेन पटेल ने राज्यपाल पद की शपथ ली……

 

मध्यप्रदेश।  नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को यहां राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में शपथ ग्रहण की। राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने पटेल को सुबह दस बजे शपथ दिलाई।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री जयंत मलैया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, राज्य मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य, सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता, न्यायिक जगत की हस्तियां और राज्य तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री छियत्तर वर्षीय पटेल कल रात यहां पहुंची हैं। वह अहमदाबाद से भोपाल तक विशेष बस में अपने परिजनों के साथ चार सौ से अधिक किलोमीटर का सफर करके यहां पहुंची हैं। पटेल के पहले गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में कामकाज देख रहे थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772