
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा संयुक्त रूप से एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर व्यापार विहार स्थित दीनदयाल पार्क में पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर महापौर किशोर राय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का चित्त समग्रता में एकात्म था इसीलिए रिक्ता वाले क्षेत्रों में स्वयं को समर्पित करने में वह बचपन से ही संलग्न थे। पं. दीनदयाल छात्र जीवन में ही संघ में शामिल हो गये थे। पंडित जी ने संघ की अनेक पत्र पत्रिकाओं का काफी लम्बे समय तक संपादन कार्य भी किया। पंडित जी ने बहुत कम समय में ही सम्राट चन्द्रगुप्त जैसे चरित्र पर पुस्तक लिखकर भारतीय इतिहास के एक सांस्कृतिक निष्ठा वाले राज्य का चित्रण किया। हम सबको पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के कार्यो से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, इसके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए राजनीति में अंतिम व्यक्ति के उद्धार के लिए हम सबको प्रयत्नशील होना पड़ेगा तभी इस समाज का और देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामाजिक व्यक्ति होने के साथ-साथ गंभीर विचारक थे उन्होंने ने अपने जीवन के एक-एक क्षण को पूरी रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक गहराई से जिया है। पत्रकारिता जीवन के दौरान उनके लिखे शब्द आज भी उपयोगी हैं। प्रारम्भ में समसामयिक विषयों पर वह ’पालिटिकल डायरी‘ नामक स्तम्भ लिखा करते थे। पंडित जी ने राजनैतिक लेखन को भी दीर्घकालिक विषयों से जोड़कर रचना कार्य को सदा के लिए उपयोगी बनाया है। पंडित जी घर गृहस्थी की तुलना में देश की सेवा को अधिक श्रेष्ठ मानते थे।
कुमावत ने समस्त कार्यकर्ताओं को उपाध्याय जी के बताये मार्गो को आत्मसात करने की बात कही।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महापौर किशोर राय, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, दीपक सिंह ठाकुर, दीपक सिंह ठाकुर, सुब्रत दत्ता, प्रवीर सेन, आनंद दुबे, जयश्री चौकसे, राजेश रजक, विनोद सोनी, प्रकाश यादव, मंजीतपुरी गोस्वामी, गणेश रजक, संतोष सिंह, जगदीश साव, राजेश पाण्डेय, उदय मजूमदार, किशोर यादव, अरविंद आटले, अमित तिवारी, गुलाब आहूजा, पल्लवधर, डब्बू राव, चंदना गोस्वामी, उषा भांगे, संजीत मिश्रा, संजय गुप्ता, संध्या चौधरी, रश्मि मौर्य सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।