नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी तेज भी कि यह पास ही स्थित पटाखा फैक्ट्री तक पहुंच गई। आग में अब तक 17 लोगों के मरने की जानकारी मिली है।
दिल्ली दमकल सेवाओं को आग लगने के बारे में शाम को करीब 6:20 बजे सूचना मिली थी और दमकल की 10 गाडिय़ां घटनास्थल पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए तीन मंजिल से छलांग लगाई दी। आग में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
बहरहाल, रोहिणी के पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। दमकल अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अभी चल रहा है और दमकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं।