ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

विधायक शैलेश पांडे ने किया मिट्टी तेल गली का निरीक्षण, निगम अधिकारियों को लगाई फटकार


बिलासपुर। नेहरू नगर मिट्टीतेल गली में निगम विकास कार्यों का जायज़ा लेने शहर विधायक शैलेश पांडे पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और सड़क खुदाई से होने वाली परेशानी से जल्द राहत मिलने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से अव्यवस्था है। 2 दिनों से बारिश के कारण 3 फीट तक कीचड़ भर गया था, जिस वजह से आसपास के लोगों को 2 दिनों तक घर में बंद रहना पड़ा। निगम ने कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया। इस पर भी लोगों ने नाराज़गी जताई। विधायक ने निगम अधिकारियों को फटकार लगाकर व्यवस्था दुरुस्त कराने निर्देश दिया।

निगम इंजीनियर सुरेश बरुआ को बुलाकर उन्होंने हालात की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायत में बताया कि निगम के ठेकेदार मनमाने ढंग से काम करते हैं। कोई वैकल्पिक मार्ग ना होने के कारण आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धीमी गति में कार्य होने से परेशानी और बढ़ रही है। विधायक शैलेश ने स्थानीय लोगों की सभी समस्याओं को सुनकर निगम कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे से बातचीत की इसके पश्चात निगम कमिश्नर ने इंजीनियर से तत्काल व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। 

बता दें पहले भी यहां के पार्षद भास्कर यादव ने भक्त कंवरराम गेट से बलराम टॉकीज रोड तक निर्माण के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था न होने से 70 से 80 परिवार के लोग परेशान हो रहे हैं। निरीक्षण के बाद शैलेश पांडे ने बताया कि 15 सालों से बिना किसी प्लानिंग के शहर में भगवान भरोसे ही काम हो रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772