ब्रेकिंग
बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श...

नौसूत्रीय मांग पत्र लेकर कलेक्टोरेट पहुँची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता……

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायता संघ ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नाम का नौसूत्रीय मांगपत्र आज कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा साथ ही आगामी विधानसभा बजट सत्र में मांग पूरी न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।
राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायता संघ ने नौसूत्रीय मांगो में प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किये जाने एवं न्यूनतम मानदेय 18000 रुपये पेंशन,ईपीऍफ़ समूह बिमा योजना के अलावा सेवानिर्वत्ती के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को एक लाख रूपये और सहायिका को पचास हज़ार रूपये की राशि दी जाये। इसके आलावा कई अन्य मांगो को लेकर रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यकाल पहुँची आगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से शीघ्र मांग पूरी करने की बात कही है। ज्ञापन के जरिये शासन प्रशासन को चेतावनी भी दी गई कि सरकार अगर गंभीरता से विचार नहीं करती है। तो आगामी विधानसभा के बजट सूत्र में हड़ताल कर राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया जायेगा।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772