ब्रेकिंग
बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय... बिलासपुर: भारतीय किसान संघ की चेतावनी के बाद एक्शन में आया बैंक प्रबंधन बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस...

पंथ-संप्रदाय नही, भारत का चेहरा उसकी संस्कृति है : मोहन भागवत …..

 
रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत  ने सामाजिक समरसता का मूलमंत्र बताते हुए कहा है कि सुख की चाह में हम जो बटोर रहे हैं, उसमें से जरूरतमंदों को कुछ बांटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत का चेहरा कोई पंथ या संप्रदाय नही हो सकता बल्कि संस्कृति ही हमारी पहचान है। उपरोक्त विचारों को हम आत्मसात करेंगे तो दुनिया की कोई ताकत हमें अलग नही कर सकती, हरा नही सकती। वर्तमान में दुनिया की निगाहें भारत की ओर हैं।
 
 मोहन भागवत  स्थानीय विज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में मकर संक्रांति उत्सव पर उपस्थित स्वयंसेवकों तथा नागरिकगणों को संबोधित कर रहे थे। उदबोधन की शुरूआत मकर संक्रांति के पर्व का महत्व बताते हुए संघचालक  ने कहा कि प्रकृति भी अपना स्वभाव सृष्टि के हित में बदलती है, हमें भी अपना स्वभाव गरीबों के हित में बदलना चाहिए जैसे जरूरतमंदों की दान देकर मदद करना। बच्चों से दान देने की आदत डालनी चाहिए।
श्री भागवत  ने आगे कहा कि दुनिया में इन दिनों अपने-अपने पंथ और संप्रदाय को ही सर्वोपरि बताने की प्रवृति बढ़ी है जो गलत और अस्वीकारणीय है। भारत में भी अनेक जातियां, बोलियां और देवी-देवता हैं लेकिन वह हमारी पहचान नही है। ४० हजार सालों से भारत की पहचान उसकी संस्कृति, उसके पूर्वज हैं।
 
भागवत ने कहा कि आदिवासी भी हमारे अपने हैं। उनका सर्वस्व विकास करने तथा अपने साथ लेकर चलने की चिंता भारतीय समाज को करनी चाहिए। श्री भागवत ने सावधान किया कि जब-जब हम भारत की लिए लड़े, हमारी एकता कायम रही, हमें कोई जीत नही सका लेकिन जैसे-जैसे हम पंथ, संप्रदाय, भाषा इत्यादि को लेकर लडऩे लगे, हमारा देश टूटने लगा। हमें हमारे पूर्वजों पर अभिमान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति तोड़ती है लेकिन समाज और संस्कृति व्यकित को जोड़ती है।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष  मोहन सिंह टेकाम ने की। अपने संक्षिप्त उदबोधन में उन्होंने रानी दुर्गावती को याद करते हुए कहा कि राष्टहित में आदिवासियों ने हमेशा अपना बलिदान दिया है लेकिन आज वह उपेक्षित और शोषित बना हुआ है। नतीजन बस्तर के भोले-भाले आदिवासियों को राष्ट्रविरोधी शकितयां बरगला रही हैं लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सकती।  
 
 मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र संघचालक  अशोक सोनी , प्रांत संघचालक बिसरा राम यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय सह-संपर्क प्रमुख  अरूण कुमार, अ.भा.कार्यकारिणी सदस्य  हस्तीमल, क्षेत्र प्रचारक अरूण जैन जी, क्षेत्र कार्यवाह माधव विद्वांस, प्रांत सह संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सकसेना, सह-क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते, प्रांत प्रचारक  प्रेम सिदार, वरिष्ठ प्रचारक  शांताराम सर्राफ तथा प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. सुरेन्द्र उपस्थित थे।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772