ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

जनसंपर्क में सकरी पहुंची रश्मि ने की कांग्रेस के समर्थन में मतदान की अपील, भाजपा की गिनाई नाकामियां

बिलासपुर। कांग्रेस की तखतपुर दावेदार रश्मि सिंह ठाकुर ने सकरी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में आज सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की यहां के लोगों से अपील ली, रश्मि ने इस मौके पर स्थानीय जनता को भाजपा सरकार के कार्यकाल की खामियों व असुविधाओं से अवगत कराया। रश्मि ने भाजपा पर सकरी व तखतपुर की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा, भाजपा सरकार में नगर पालिका व पंचायतों पर अंधाधुंध करारोपण किया है। संपत्ति, जल कर में बेहद वृद्धि हुई है। किसानों के साथ खाद, बिजली, ऋण में राजनीति की गई है। इस अवसर पर कांग्रेस की तारीफ करते हुए रश्मि ने बताया कि कांग्रेस किसान, जनता व सभी वर्गों के लोगों की सरकार बनाना चाहती है, आप सब भी परिवर्तन में भागीदारी निभाएं। 
                         इस दौरान रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गरीब, किसान, युवाओं व मजदूर वर्ग के हक के विरोध में काम किया है। उनका हक छीना है। भाजपा की नीति नियति दोनों में ही खोट है। इसलिए आपको एक आदर्श सरकार बनानी है, जिसके लिए पंजा छाप में बटन दबाकर कांग्रेस को वोट देना जरूरी है। इस अवसर पर रश्मि ने सभी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जब रश्मि सकरी नगर पंचायत व अन्य क्षेत्रों में पहुंची तो यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही महिलाओं ने कई जगहों पर उनकी आरती उतार कर उन्हें विजय तिलक लगाया और जीत का आशीर्वाद दिया।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772